10
9 / 100 SEO Score

अंबेडकर नगर। जिले में अभी-अभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज चक्रवाती हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और कई क्षेत्रों में पड़े ओलों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए और चौरतरफा तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अचानक आए इस मौसम के बदलाव का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी धान, गन्ना, सब्जियों तथा अन्य फसलों को तेज हवाओं और ओलों से नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई स्थानों पर तेज हवा के कारण फसलें खेतों में गिर गईं। ओलावृष्टि से तैयार हो रही फसलों के दाने और पत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि फसल गिरने के बाद खेतों में पानी लंबे समय तक जमा रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।

तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटने की भी खबर है। बिजली के तारों और खंभों पर भी इसका असर पड़ने से कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बनी। सड़क पर पेड़ और टहनियां गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *