बहराइच — तेज आंधी – तूफान के बीच ड्यूटी से अपने कमरे पर लौट रहे 22 वर्षीय सिपाही जयदीप यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
रास्ते में गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
हादसे के बाद घायल सिपाही को एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के KGMU रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक सिपाही जयदीप यादव मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले थे और बहराइच की कोतवाली नगर में तैनात थे। यह दर्दनाक हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के जेल रोड पर हुआ।
महज 22 साल की उम्र में सिपाही की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

