लखनऊ – यूपी बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 98 जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम जिला प्रभारियों की सूची जारी की।
बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को रायबरेली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है नीरज सिंह को रायबरेली की जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी संगठन को लेकर गतिविधियां तेज हैं। बीजेपी के मुताबिक, जिला प्रभारी संगठन और चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी.वहीं रायबरेली में नीरज सिंह की नई जिम्मेदारी को लेकर स्थानीय बीजेपी संगठन में भी हलचल बढ़ गई है।
