शनिवार १९ सितम्बर २०२६
सूर्योदय: ~ ०६:१५
सूर्यास्त: ~ १८:२७
चन्द्रोदय: ~ १३:३८
चन्द्रास्त: ~ २४:०७+
अयन ~ दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी (१५:२६ से नवमी)
नक्षत्र – मूल (२५:४३+ से पूर्वाषाढ़ा)
योग – आयुष्मान (१४:२९ से सौभाग्य)
प्रथम करण – बव (१५:२६ तक)
द्वितीय करण – बालव (२८:४०+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – कन्या
चंद्र – धनु
मंगल – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
॥शुभाशुभ मुहूर्त विचार॥
अभिजित मुहूर्त – ११:५६ से १२:४५
अमृत काल – १८:३१ से २०:१९
रवि योग – २५:४३+ से ३०:१५+
विजय मुहूर्त – १४:२३ से १५:११
गोधूलि मुहूर्त – १८:२७ से १८:५०
सायाह्न सन्ध्या – १८:२९ से १९:३७
निशिता मुहूर्त – २३:५७ से २४:४४+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:४०+ से २९:२७+
राहुकाल – ०९:१८ से १०:४९
गुलिक काल – ०६:१५ से ०७:४६
यमगण्ड – १३:५२ से १५:२४
दुर्मुहूर्त – ०६:१५ से ०७:०३
वर्ज्य -०७:४४ से ०९:३२
गण्ड मूल – ०६:१५ से २५:४३+
आडल योग – २५:४३+ से ३०:१५+
होमाहुति – शुक्र
दिशा शूल – पूर्व
राहु काल वास – पूर्व
अग्निवास – पृथ्वी (१५:२६ से आकाश)
चन्द्रवास – पूर्व
शिववास – श्मशान में (१५:२६ से गौरी के साथ)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(दक्षिण) काले तिल का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
भाद्रपद शुक्ल अष्टमी, द्वितीय चातुर्मास का २७वां दिवस, राधा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, दधीचि जयंती, मासिक दुर्गा अष्टमी, आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २५:४३+ तक जन्मे शिशुओं के नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (ये, यो, भा, भी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
======≈=====
कन्या – ०६:०९ से ०८:२०
तुला – ०८:२० से १०:३५
वृश्चिक – १०:३५ से १२:५१
धनु – १२:५१ से १४:५६
मकर – १४:५६ से १६:४२
कुम्भ – १६:४२ से १८:१५
मीन – १८:१५ से १९:४६
मेष – १९:४६ से २१:२६
वृषभ – २१:२६ से २३:२४
मिथुन – २३:२४ से २५:३७+
कर्क – २५:३७+ से २७:५३+
सिंह – २७:५३+ से ३०:०५+
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:१५ से ०८:२०
शुभ मुहूर्त – ०८:२० से १०:३५
चोर पञ्चक – १०:३५ से १२:५१
शुभ मुहूर्त – १२:५१ से १४:५६
रोग पञ्चक – १४:५६ से १५:२६
शुभ मुहूर्त – १५:२६ से १६:४२
मृत्यु पञ्चक – १६:४२ से १८:१५
अग्नि पञ्चक – १८:१५ से १९:४६
शुभ मुहूर्त – १९:४६ से २१:२६
मृत्यु पञ्चक – २१:२६ से २३:२४
अग्नि पञ्चक – २३:२४ से २५:३७+
शुभ मुहूर्त – २५:३७+ से २५:४३+
रज पञ्चक – २५:४३+ से २७:५३+
शुभ मुहूर्त – २७:५३+ से ३०:०५+
चोर पञ्चक – ३०:०५+ से ३०:१५+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
इच्छा मनुष्य को जीने नहीं देती और मनुष्य इच्छा को कभी मरने नहीं देता॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम भी फायदा दे सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने की संभावना है। ऑफिस में नई पहल करने के लिए समय अनुकूल है और करियर में बदलाव के साथ तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिल सकता है। सामाजिक या पर्यावरण से जुड़ी किसी बड़ी मुहिम का हिस्सा बनने का मौका भी मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके जीवन में कोई सुखद बदलाव दस्तक दे सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं को जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे पूरे दिन चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। कारोबार की भागदौड़ कुछ कम होगी और आप नई योजनाओं पर ध्यान दे पाएंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार से मन को राहत मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। ऑफिस में दिया गया आपका कोई महत्वपूर्ण सुझाव बड़ी डील को अंतिम रूप दिला सकता है, जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे और पदोन्नति की राह खुल सकती है। विरोधी आज आपसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझेंगे। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी उत्साह रहेगा और पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने की योजना बन सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके लिए खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। लंबे समय से जिस विशेष काम को पूरा करने का इंतजार था, वह आज पूरा होने की संभावना है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवन के बड़े फैसले भावनाओं में बहकर लेने से बचें और घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव चल रहा है तो जीवनसाथी का सहयोग स्थिति को जल्द संभालने में मदद करेगा। खिलाड़ियों के लिए भी दिन उत्साह बढ़ाने वाला है और किसी बड़े टूर्नामेंट में अवसर मिल सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कई ऐसी बातें स्पष्ट हो सकती हैं जो पिछले कुछ समय से आपके मन में उलझन पैदा कर रही थीं। किसी महत्वपूर्ण काम से बड़ा फायदा मिलने के साथ कोई अधूरा काम भी पूरा हो सकता है। हालांकि बढ़ते खर्च आपके बजट को थोड़ा हिला सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर संतुलन बनाए रखें। निजी काम में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित दंपति धार्मिक यात्रा या दर्शन की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपकी शानदार परफॉर्मेंस देखकर वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके भीतर नई ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। कारोबारी लोगों के लिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखना फायदेमंद रहेगा। आपके सोचे हुए कई काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन किसी नए निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है। जल्दबाजी या बिना योजना की खरीदारी आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है। शाम का समय परिवार और बच्चों के साथ खुशी से बीतेगा। दोस्तों के साथ घूमने का मौका भी मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खूबसूरत उपहार रिश्ते में प्रेम और मिठास बढ़ाएगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके पक्ष में मजबूती से खड़ा नजर आएगा। जीवनसाथी का कोई व्यवहार या काम आपको बेहद खुशी दे सकता है। कारोबार में सामने आने वाली कुछ नई जानकारियां भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी नए काम की शुरुआत करना भी शुभ परिणाम दे सकता है। धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को किसी कॉलेज से नौकरी या शिक्षण से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और किसी यात्रा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो जरूरी दस्तावेज और सामान पहले से अच्छी तरह जांच लें। दिन की शुरुआत में थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है, लेकिन एक बार काम की गति पकड़ने के बाद आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार के अचानक घर आने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समझदारी से उठाया गया हर कदम आपके लिए लाभ का रास्ता खोल सकता है। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा और पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। मन में अधिक कमाई के नए विचार आएंगे, जिन्हें सही दिशा देने पर भविष्य में अच्छा फायदा हो सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में मित्र का सहयोग मिलेगा और आपकी दोस्ती पहले से भी मजबूत होगी। आज हर बात तुरंत कह देना जरूरी नहीं है। सही समय का इंतजार करके अपनी बात रखना आपके हित में रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए किसी अच्छी सौगात जैसा साबित हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है और पहले से बनाई गई योजनाओं को अमल में लाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आसपास के लोग आपके व्यवहार और काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी पुरानी उलझन का समाधान मिलने से मन हल्का होगा। पर्यटन या यात्रा से जुड़े कारोबार में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें, क्योंकि कोई आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को किसी बड़े भाई या बहन का सहयोग मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक आकर्षित रहेगा और भीतर से शांति महसूस होगी। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। नवविवाहित दंपति को किसी सामाजिक समारोह में शामिल होना पड़ सकता है, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो माता-पिता की सलाह बेहद उपयोगी साबित होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वालों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आज एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन खुशियों और मानसिक संतोष से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा और कॉलेज या कार्यस्थल पर दोस्तों के साथ हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। किसी विषय पर दिलचस्प चर्चा भी हो सकती है। हालांकि खुद को बेवजह के कामों में उलझाने से बचें, वरना जरूरी कामों के लिए समय कम पड़ सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो उसे हाथ से न जाने दें। किसी के काम आकर आपको भीतर से संतोष और खुशी का अनुभव होगा।
▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬
