WhatsApp Image 2026 07 15 at 08.29.18
12 / 100 SEO Score

सूर्योदय: ~ ०६:१०
सूर्यास्त: ~ ०६:४५
चन्द्रोदय: ~ ०७:०३
चन्द्रास्त: ~ १८:५५
अयन • दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🗻 शरद
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ भाद्रपद
पक्ष ~ शुक्ल
तिथि ~ प्रतिपदा (०७:४६ से द्वितीया)
नक्षत्र ~ उत्तराफाल्गुनी (१२:५५ से हस्त)
योग ~ शुभ (१५:०९ से शुक्ल)
प्रथम करण ~ बव (०७:४६ तक)
द्वितीय करण ~ बालव (१९:२२ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥

*सूर्य   ~ सिंह*
*चंद्र    ~ कन्या*
*मंगल ~ मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)*
*बुध   ~ कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*गुरु   ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र  ~ तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि  ~ मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)*
*राहु   ~ कुम्भ*
*केतु   ~ सिंह*

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*

अभिजित मुहूर्त ~ ११:४८ से १२:३८
त्रिपुष्कर योग ~ ०७:४६ से १२:५५
विजय मुहूर्त ~ १४:१७ से १५:०७
गोधूलि मुहूर्त ~ १८:२६ से १८:४९
सायाह्न सन्ध्या ~ १८:२६ से १९:३६
निशिता मुहूर्त ~ २३:५० से २४:३६+
राहुकाल ~ ०९:०६ से १०:४०
राहुवास ~ पूर्व
यमगण्ड ~ १३:४६ से १५:२०
दुर्मुहूर्त ~ ०५:५९ से ०६:४९
होमाहुति ~ सूर्य
दिशा शूल ~ पूर्व
नक्षत्र शूल ~ उत्तर (१२:५५ तक)
अग्निवास ~ आकाश
चन्द्र वास ~ दक्षिण
शिववास ~ श्मशान में (०७:४६ से गौरी के साथ)

चौघड़िया विचार

*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - काल      २ - शुभ*
*३ - रोग        ४ - उद्वेग*
*५ - चर        ६ - लाभ*
*७ - अमृत     ८ - काल*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - लाभ       २ - उद्वेग*
*३ - शुभ        ४ - अमृत*
*५ - चर         ६ - रोग*
*७ - काल       ८ - लाभ*
*नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*

*शुभ यात्रा दिशा*

दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

*भाद्रपद शुक्ल पक्ष आरम्भ, सामवेदिय उपाकर्म, नक्त व्रत पूर्ण, चन्द्र दर्शन, बुध पश्चिम में उदय ०७:१५ से, शुद्ध विवाह मुहूर्त धनु -सिंह ल० (दोपहर ०१:४३ से अंतरात्रि ०६:१४) तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:४५ से ०९:१५ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२३ से सायं ०५:०१ तक आदि।*

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*

आज १२:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (प, पि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

*सिंह - ०४:०६ से ०६:२५*
*कन्या - ०६:२५ से ०८:४३*
*तुला - ०८:४३ से ११:०४*
*वृश्चिक - ११:०४ से १३:२३*
*धनु - १३:२३ से १५:२७*
*मकर - १५:२७ से १७:०८*
*कुम्भ - १७:०८ से १८:३४*
*मीन - १८:३४ से १९:५७*
*मेष - १९:५७ से २१:३१*
*वृषभ - २१:३१ से २३:२६*
*मिथुन - २३:२६ से २५:४१+*
*कर्क - २५:४१+ से २८:०३+*

*पञ्चक रहित मुहूर्त*

शुभ मुहूर्त – ०५:५९ से ०६:२५
रोग पञ्चक – ०६:२५ से ०७:४६
शुभ मुहूर्त – ०७:४६ से ०८:४३
मृत्यु पञ्चक – ०८:४३ से ११:०४
अग्नि पञ्चक – ११:०४ से १२:५५
शुभ मुहूर्त – १२:५५ से १३:२३
रज पञ्चक – १३:२३ से १५:२७
शुभ मुहूर्त – १५:२७ से १७:०८
चोर पञ्चक – १७:०८ से १८:३४
शुभ मुहूर्त – १८:३४ से १९:५७
शुभ मुहूर्त – १९:५७ से २१:३१
चोर पञ्चक – २१:३१ से २३:२६
शुभ मुहूर्त – २३:२६ से २५:४१+
रोग पञ्चक – २५:४१+ से २८:०३+
शुभ मुहूर्त – २८:०३+ से ३०:००+

नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥

आज का सुविचार

*सबसे लंबी यात्रा एक मन से दूसरे मन तक पहुँचना होता है,और इसी में सबसे अधिक समय लगता हैं।*

*आज का राशिफल*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आकस्मिक खर्च आने से आर्थिक उलझने बढ़ेंगी। अधिकांश खर्च भी दिखावे पर रहेंगे। समाज मे स्वयं को अग्र दिखाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक क्षेत्र पर भी आडंबर अधिक रहेगा भावनात्मक स्थल पर धार्मिक स्थानों की अपेक्षा अधिक रुचि लेंगे। महिलाये आस्थावान रहेंगी व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक शिथिलता बनेगी। मित्रो के साथ हास्य के पल गलतफहमी के कारण अचानक बिगड़ने की सम्भवना है। बाहर के व्यवहार यथा सम्भव सीमित ही रखे। घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताये। लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी कार्यशैली को लेकर आलोचना के शिकार होंगे। कार्यो की गति मंद रहने से विलंब से पूर्ण होंगे। आर्थिक रूप से दिन परेशानी वाला रहेगा उधार के कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। मन में कई योजनाएं रहेंगी लेकिन आर्थिक हालात बाधा डालेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी कलह क्लेश रहेगा। महिला वर्ग स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने की कोशिश करेंगी। आज किसी भी कार्य को सहजता से होने दे जबरदस्ती करने की कोशिश बिगाड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। क्रोध ओर अहम की भावना प्रेम सम्बन्धो में खटास लाएगी। वैसे तो आज आप मौन ही रहेंगे परन्तु परिस्थिति वश धैर्य खो देंगे जिससे स्वयजनो से मनमुटाव होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज आशाएं निराशा में बदलेंगी। सोची हुई योजनाएं बीच मे छोड़ने के कारण दुख होगा। सामाजिक क्षेत्र पर भी आपकी किरकिरी हो सकती है। घरेलू आवश्यकताओ में भी कंजूसी के कारण परिजनों से विरोध रहेगा। धन लाभ अल्प परन्तु आकस्मिक रहेगा। धर्म कर्म में आज रुचि कम ही रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पहला भाग सभी प्रकार से निराशाजनक रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विलंब होगा। इस अवधि में किसी से सहयोग की भी अपेक्षा ना रखें स्वय ही परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल दोपहर बाद स्थिति अनुकूल बनने पर अवश्य मिलेगा। संध्या तक संतोषजनक धन की प्राप्ति हो जाएगी। आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति बेहतर बनेगी। घर मे महिलाओं का अपेक्षित सुख मिलेगा। बाहर घूमने का आनंद लेंगे। खर्च अकस्मात होंगे पर आवश्यक कार्यो पर ही। सभी जगह निर्भय होकर व्यवहार करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सुख चैन से व्यतीत करेंगे। कार्यो की अपेक्षा आराम को अधिक महत्त्व देंगे। लापरवाही के कारण संभावित लाभ से वंचित रह सकते है। पारिवारिक माहौल कुछ समय के लिए उथल-पुथल हो सकता है लेकिन महिला एवं बुजुर्गो की कुशलता से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा फिर भी कार्यो को धीमी गति से करेंगे। मन पर्यटन प्रवास की ओर आकर्षित रहेगा। संध्या का समय अधिक शान्त रहेगा। आज व्यय बने रहेंगे पर आय खर्च से अधिक रहेगी। महिलाये अधिक कार्यभर से कुछ समय के लिए धैर्य खो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज अपनी ही गलतियों पर स्वयं हसने के प्रसंग बनेंगे। दिन का अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा परन्तु महिलाये इसके विपरीत अधिक व्यस्त रहेंगी। घर मे अव्यवस्था बढ़ने से गुस्सा आएगा। महिलाओं के अधिक बोलने की वृत्ति अशांति फैलाएगी। कार्य व्यवसाय में धन लाभ निश्चित रहेगा केवल आलसी वृति के कारण थोड़ा आगे-पीछे रह सकता है। व्यवसायी कार्य क्षेत्र पर जल्दी ही व्यस्त हो जाएंगे। सामाजिक आयोजनों में जाना पड़ेगा धन खर्च आज बजट से ऊपर होगा। खान-पान में सावधानी बरतें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप व्यर्थ की चिन्ताओ का बोझ लेकर घूमेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्यो के परिणाम जानते हुए भी मानसिक द्वंद में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का उद्दण्ड व्यवहार गतिरोध लाएगा। नौकरी पेशा जातक आज आराम में अधिक समय बितायेंगे आलस्य के कारण घरेलू कार्य लटके रहेंगे। महिलाओं से प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम प्रसंगों में अनिश्चितता रहेगी। घर के बुजुर्ग से किसी महत्त्वपूर्ण विषय मे मार्गदर्शन भविष्य में लाभ कराएगा। धन लाभ आज ठीक ठाक रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में वृद्धि कराएगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा लेकिन संतोष जनक रहेगा। सहकर्मी आपके सनकी मिजाज से चिढ़ सकते है। संबंधो को लेकर आज चंचलता अधिक रहेगी। परिजनों की बात सुनकर अनदेखी करना राग द्वेष को जन्म देगा। मित्र मंडली में अधिक प्रसन्न रहेंगे। महिलाये आर्थिक उलझन सुलझाने में सहयोग करेंगी। नौकरी पेशा जातक आर्थिक मामलों में विलंब से कुछ समय के लिए परेशान होंगे परन्तु किसी की सहायता मिलने से संतोष होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक एवं सरकारी कार्यो में थोड़े परिश्रम से सफलता पा लेंगे। सरकारी सहायता मिलने की भी उम्मद है। नौकरी वाले जातक थोड़ी दुविधा में रहेंगे कार्य क्षेत्र पर आलस्य फैलाने के कारण किसी से विवाद हो सकता है। आज कार्यो में सफलता निश्चित रहेगी परन्तु आलस्य का त्याग कर मन को एक जगह केंद्रित रखानापन आवश्यक है। प्रेम प्रसंगों में आसक्ति रहेगी। महिलाये शारीरिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगी आकस्मिक क्रोध आने की समस्या भी रहेगी। धर्म-कर्म में समय देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आनंद दायक रहेगा। घर एव बाहर का वातावरण उत्साह में वृद्धि करने वाला रहेगा। महिलाये गृहस्थ को लेकर आज ज्यादा गंभीर रहेंगी। मांगलिक कार्यक्रमो में उपस्थिति आध्यात्म में निष्ठा बढ़ायेगी। धर्म पुण्य पर खर्च भी करंगे। परन्तु आज अहंकार की भावना मन मे रह सकती है जिससे बंधुजनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। यात्रा टालने पर भी अम्समात करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग मेहनत का अधिक फल पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग आज उत्पाती रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ मध्यम होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप किसी गुप्त आशंका से भयभीत रह सकते है दैनिक कार्य भी इस वजह से प्रभावित रहेंगे। परोपकार करने पर भी आलोचना ही मिलेगी। गृहस्थ के कार्यो में अरुचि दिखाएंगे। लेकिन धर्म कर्म में आज दृढ़ विश्वास रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा एवं पूजा पाठ का आयोजन करेंगे। गृहस्थ का वातावरण महिला एवं बच्चों के कारण अकस्मात उग्र बनेगा। आसपडोसियो से आज संयमित व्यवहार रखें। कार्य व्यवसाय में मध्यान के आस-पास अचानक उछाल आने से धन के मार्ग प्रशस्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र पर ज्यादा सतर्कता बरतें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन कार्यो में विजय दिलाएगा फिर भी कुछ कार्य अधूरे रहने का मलाल भी रहेगा। आज ध्यान रखें जिस भी कार्य को अधूरा छोड़ेंगे उसे पुनः आरम्भ नही कर सकेंगे। काल्पनिक विचार कुछ हद तक साकार करने का दिन है इसका लाभ उठाएं। शारीरिक समस्याएं बीच मे थोड़ा परेशान कर सकती है। आलस्य के कारण काम से भागेंगे। परिवार में आज इच्छापूर्ति ना करने पर मतभेद बनेगा। संताने नाराज रहेंगी परन्तु महिलाये आपसे भावनात्मक सबन्ध रखेंगी। धार्मिक कार्यो में भी आलस्य दिखाएंगे।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *