9
7 / 100 SEO Score

गोरखपुर– गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा ऑन मोबाइल मिलने से हड़कंप गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा ऑन मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया।छात्राओं ने आरोप लगाया कि मोबाइल से बाथरूम की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। सूचना पर देर रात पुलिस हॉस्टल पहुंची।मोहद्दीपुर के हॉस्टल में 26 छात्राएं रहती हैं। एक छात्रा को बाथरूम के टीन शेड में मोबाइल फंसा मिला।मोबाइल चेक करने पर कई छात्राओं की रिकॉर्डिंग मिलने का दावा किया गया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वार्डन ने मोबाइल बाथरूम में रखने की बात स्वीकार की है,वार्डन का कहना है कि सैनिटरी पैड इधर-उधर फेंके जाने के कारण सफाई की निगरानी के लिए रिकॉर्डिंग ऑन कर मोबाइल रखा था।वार्डन ने गलत मंशा से इनकार किया है। सूचना पर कैंट पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *