1 10
6 / 100 SEO Score

उन्नाव कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा डंपर से टकराई तेज रफ्तार रोडवेज बस बस चालक की मौत,18 सवारियां घायल बस में सवार थे 49 यात्री,मची चीख-पुकार CHC नवाबगंज में घायलों का इलाज जारी अजगैन थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा.।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास रविवार भोर करीब चार बजे बस्ती डिपो की एक रोडवेज बस सड़क घेरकर खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 19 यात्री घायल हो गए।

चार बजे ढाबे के सामने सड़क घेरकर खड़े डंपर में तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से बढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

घायल चालक सहित 20 यात्रियों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। दो सवारियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल 17 सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजा गया।
49 सवारियों को बिठाकर रविवार भोर कानपुर जा रही थी। लखनऊ- कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक ढाबे के सामने सड़क घेरकर खड़े डंपर में बस पीछे से भिड़ गई। घटना के समय यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाका होने से वह डर गए खून निकलता देख चीख पड़े।
डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया
हादसे में बस्ती जिले के विक्रमजीत परशुरामपुर निवासी विक्रमजीत चालक देवी प्रसाद (35) पुत्र इंद्रजीत गंभीर घायल होने के साथ 18 सवारियों को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल सवारी रशीद (24) और दिनेश (48) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि चालक ढाबे में खाना खाने के लिए रुका था। तभी हादसा हो गया। घटना में बस चालक की मौत हुई है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बस परिचालक सुनील कुमार चौहान के साथ रामचेत (70), हरिश्चंद्र (42), ब्रजलता (40), वैष्णवी (23), अनन्या (20), शोभित (20), विकास (19), इंद्रपाल (20), कलावती (60), अमृतराज (19), सुमित्रा (28), कलावती (70), पंकज (44), मनीषा (27), सत्यम (21) और रामू (30) घायल हुए हैं। सभी घायल बस्ती, गोंडा, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और कानपुर के रहने वाले हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *