लखनऊ आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर सवर्ण समाज मोर्चा के तत्वावधान में ब्राह्मण परिवार लखनऊ भारत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी अभूतपूर्व एकता का परिचय दिया।
यह ऐतिहासिक कार्यक्रम मात्र एक दिन पहले शाम को शॉर्ट नोटिस पर तय हुआ था, फिर भी हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग 1090 चौराहे पर एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम नारायण मिश्रा एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानु पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मोहन मिश्रा, प्रदेश महासचिव राकेश कुमार पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्निहोत्री एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय, प्रदेश सचिव अनूप दुबे, जिला अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, सक्रिय सदस्य अमित दीक्षित, मनोज मिश्रा, दीपक कुमार, महानगर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला उर्फ ज्वाला, महामंत्री महानगर बाबा द्विवेदी। अभय सिंह एडवोकेट, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, अंशुमान त्रिपाठी, अमन द्विवेदी, आशीष मिश्रा आदि।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज सभा के श्री दुर्गेश पाण्डेय के संगठन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
मुख्य वक्ताओं ने कहा:
सभी वक्ताओं – श्री श्याम नारायण मिश्रा, डॉ. भानु पाण्डेय, अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ. घनश्याम पाण्डेय, राकेश मोहन मिश्रा, राकेश कुमार पाण्डेय, अनूप दुबे, प्रभात शर्मा, सौरभ शुक्ला, बाबा द्विवेदी, मनोज मिश्रा, दीपक कुमार आदि ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन अब पूरे भारतवर्ष में तब तक जारी रहेगा जब तक UGC का काला बिल वापस नहीं लिया जाता और आरक्षण पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाता। सवर्ण समाज अब पूरी तरह जाग चुका है।
सभी संगठनों ने एक साथ “यूजीसी काला बिल वापस लो, आरक्षण समाप्त करो, भारत सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी” के गगनभेदी नारों के साथ मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया।
मुख्यमंत्री आवास पहुँचने से पहले ही समतामूलक चौराहे से चिड़ियाघर के बीच भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर सभी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर बसों में भर दिया, पर किसी का जोश कम नहीं हुआ।
दोपहर लगभग 01:30 बजे पुलिस ने उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद सभी को सम्मानपूर्वक रिहा कर दिया।
“मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
