12 11
9 / 100 SEO Score

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने जयंत चौधरी के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने जाट समाज का ठेका नहीं लिया है।

सुनील सिंह ने कहा कि जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, क्योंकि जाट समाज कोई ठेका नहीं है और अब समाज राजनीति की असलियत को अच्छी तरह समझ चुका है।
उन्होंने कहा कि पहले जाट समाज के नाम पर राजनीति की गई, समाज के समर्थन से राजनीतिक ताकत हासिल की गई, लेकिन आज जब जाट समाज और किसानों के सवालों पर जवाब देने की बारी आई तो कहा जा रहा है कि समाज का ठेका नहीं लिया है।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि सवाल ठेका लेने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का है। जब किसानों और जाट समाज से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, तब आज उन वादों का हिसाब भी देना होगा।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसान आज भी अपनी फसल के उचित दाम, गन्ना भुगतान और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठा है। जाट समाज भी यह देख रहा है कि जिन नेताओं पर उसने भरोसा किया, वे सत्ता में पहुंचने के बाद उसके मुद्दों पर कितनी मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, क्योंकि अब जाट समाज जाग चुका है। अब वह केवल नाम और नारों पर नहीं, बल्कि काम और अपने समाज-किसानों के लिए उठाई गई आवाज पर नेताओं को परखेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *