उज्जैन – महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कंरट फैलने की अफवाह नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के दौरान मची भगदड़ में लगभग 1 दर्जन श्रद्धालुओं के हताहत व तबीयत बिगड़ने होने की खबर आ रही है सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए भी भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, इसी दौरान मंदिर परिसर के पास हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले इलाके में भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और करंट की अफवाह से पैदा हो गए भगदड़ जैसे हालात, भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई कुछ लोगों के गिरने और बेहोश होने की भी जानकारी आई सामने, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने श्रद्धालुओं को भीड़ से बाहर निकाला, घायलों को इलाज के तुरंत पंहुचा गया।
