bbbbbb
12 / 100 SEO Score

सूर्योदय: ~ ०६:०२
सूर्यास्त: ~ १९:०१
चन्द्रोदय: ~ ०६:२४
चन्द्रास्त: ~ १९:३४
अयन ~ दक्षिणायन
ऋतु: वर्षा
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ श्रावण
पक्ष ~ शुक्ल
तिथि ~ प्रतिपदा (२०:४१ से द्वितीया)
नक्षत्र ~ अश्लेषा (०६:०६ से मघा, २८:३८ से पूर्वाफाल्गुनी)
योग ~ वरीयान (१२:१६ से परिघ)
प्रथम करण ~ किंस्तुघ्न (०९:५० तक)
द्वितीय करण ~ बव (२०:४१ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥

*सूर्य   ~  कर्क*
*चंद्र    ~  सिंह*
*मंगल ~ मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध   ~  कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु   ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र  ~ कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि  ~ मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*राहु   ~ कुम्भ*
*केतु   ~ सिंह*

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*

~
अभिजित मुहूर्त ~ १२:०६ से १२:५८
अमृत काल ~ २६:२३+ से २७:५३+
विजय मुहूर्त ~ १४:४१ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:०१ से १९:२३
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:०१ से २०:०७
निशिता मुहूर्त ~ २४:१०+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:३४+ से २९:१८+
राहुकाल ~ १४:०९ से १५:४६
गुलिक काल ~ ०९:१७ से १०:५४
यमगण्ड ~ ०६:०२ से ०७:४०
दुर्मुहूर्त ~ १०:२२ से ११:१४
वर्ज्य ~ १७:२२ से १८:५२
गण्ड मूल ~ ०६:०२ से २८:३८+
आडल योग ~ ०६:०६ से २८:३८+
विडाल योग ~ २८:२८+ से ३०:०३+
होमाहुति ~ सूर्य
दिशा शूल ~ दक्षिण
राहु काल वास ~ दक्षिण
अग्निवास ~ पृथ्वी
चन्द्रवास ~ उत्तर (०६:०६ से पूर्व)
शिववास ~ श्मशान में (२०:४१ से गौरी के साथ)

चौघड़िया विचार

*।।दिन का चौघड़िया॥*
*१ - शुभ           २ - रोग*
*३ - उद्वेग          ४ - चर*
*५ - लाभ          ६ - अमृत*
*७ - काल          ८ - शुभ*
*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - अमृत         २ - चर*
*३ - रोग            ४ - काल*
*५ - लाभ          ६ - उद्वेग*
*७ - शुभ           ८ - अमृत*
*नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*

*शुभ यात्रा दिशा*

(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें

तिथि विशेष

 *श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, प्रथम चातुर्मास का २०वां दिवस, इष्टि आदि*

*आज जन्में शिशुओं का नामकरण*

~
आज ०६:०६ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्लेशा नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (डी, डू, डे, डो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥

उदय लग्न मुहूर्त

*कर्क - ०४:०७ से ०६:२३*
*सिंह - ०६:२३ से ०८:३५*
*कन्या - ०८:३५ से १०:४५*
*तुला - १०:४५ से १३:००*
*वृश्चिक - १३:०० से १५:१६*
*धनु - १५:१६ से १७:२१*
*मकर - १७:२१ से १९:०८*
*कुम्भ - १९:०८ से २०:४१*
*मीन - २०:४१ से २२:११*
*मेष - २२:११ से २३:५१*
*वृषभ - २३:५१ से २५:४९+*
*मिथुन - २५:४९+ से २८:०३+*

*पञ्चक रहित मुहूर्त*

मृत्यु पञ्चक – ०६:०२ से ०६:०६
अग्नि पञ्चक – ०६:०६ से ०६:२३
शुभ मुहूर्त – ०६:२३ से ०८:३५
रज पञ्चक – ०८:३५ से १०:४५
शुभ मुहूर्त – १०:४५ से १३:००
चोर पञ्चक – १३:०० से १५:१६
शुभ मुहूर्त – १५:१६ से १७:२१
रोग पञ्चक – १७:२१ से १९:०८
शुभ मुहूर्त – १९:०८ से २०:४१
मृत्यु पञ्चक – २०:४१ से २०:४१
अग्नि पञ्चक – २०:४१ से २२:११
शुभ मुहूर्त – २२:११ से २३:५१
मृत्यु पञ्चक – २३:५१ से २५:४९+
अग्नि पञ्चक – २५:४९+ से २८:०३+
अग्नि पञ्चक – २८:०३+ से २८:३८+
शुभ मुहूर्त – २८:३८+ से ३०:०३+

नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥

आज का सुविचार

*चालाक दिमाग खेल तो जीत सकता है, लेकिन विश्वास हमेशा के लिए खो देता है॥*

*आज का राशिफल*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मन पर दबाव महसूस होगा, लेकिन आपकी समझदारी हर चुनौती को आसान बना देगी। बाहर किसी से छोटी-मोटी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी विनम्रता और मधुर व्यवहार ही बिगड़ते हालात को संभालने का काम करेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठाएंगे। हालांकि खान-पान में संतुलन बनाए रखें, ताकि सेहत प्रभावित न हो। मां की किसी बात या नाराजगी को गंभीरता से लें और धैर्य के साथ रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उपलब्धियों और सम्मान से भरा रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। आपकी कार्यशैली और मेहनत की हर तरफ सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। हालांकि काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा और लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन खुशियों और सुकून से भरा रहेगा। कामकाज में सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिलने से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे। यदि राजनीति, सामाजिक क्षेत्र या किसी नए काम में कदम रखने की योजना बना रहे हैं तो हर निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के सामने कोई पुरानी बात उजागर हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में हल्की कहासुनी संभव है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फिलहाल अटक सकती है, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। सही समय आने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। पड़ोस या आसपास के लोगों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। सरकारी कार्यों में लापरवाही करने की बजाय हर दस्तावेज और प्रक्रिया पर पूरा ध्यान दें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह संतुलन बनाकर चलना होगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको सफल बनाएंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में अपनापन और मधुरता बढ़ेगी, वहीं पारिवारिक जीवन में भी समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। यदि प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लोन या वित्तीय व्यवस्था पर चर्चा आगे बढ़ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी रचनात्मक सोच और प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, ताकि भविष्य में आर्थिक परेशानी न आए। परिवार या दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होकर मन प्रसन्न रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। ऑफिस में मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बदलाव और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर सामने आ सकते हैं। अपने लिए कोई नई और पसंदीदा वस्तु खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्तों में नई मिठास घोल देगा। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील या योजना आज पूरी होने की संभावना है, जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुशियों की कई वजहें आपको मिलने वाली हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी या नया अवसर मिल सकता है। परिवार में चल रहे पुराने मतभेद बातचीत और समझदारी से खत्म होंगे, जिससे घर का माहौल फिर से खुशहाल और सकारात्मक बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन व्यस्त जरूर रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत अच्छे परिणाम भी दिलाएगी। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की आपकी आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज या प्यार भरा उपहार आपका दिन यादगार बना सकता है। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिलेगी जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। संतान की सफलता या उनसे जुड़ी कोई खुशखबरी पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज तकनीक, शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और आप हर अनुभव से कुछ नया हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी कार्यों में थोड़ी देरी या भागदौड़ संभव है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आसपास के लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करके आप रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नया काम शुरू करने या किसी नई योजना पर काम करने का विचार सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उठाए गए कदम भविष्य में लाभ देंगे। परिवार का सहयोग और समर्थन आपको हर निर्णय में आत्मविश्वास देगा। पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियों को कम करने की दिशा में अच्छी प्रगति होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और जरूरत महसूस हो तो समय पर डॉक्टर की सलाह लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज व्यापार और करियर में सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नई योजनाओं पर खर्च जरूर बढ़ेगा, लेकिन भविष्य में वही निवेश लाभ का कारण बनेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या समाप्त होने से मन को राहत मिलेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे। कीमती सामान और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल और आपसी समझ बनाए रखेंगे तो हर योजना सफल होती चली जाएगी।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *