kgmu
9 / 100 SEO Score

लखनऊ डॉ. सोनिया नित्यानंद को तीन साल के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व में उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति के पद पर एक बार फिर डॉ. सोनिया नित्यानंद की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे* ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार डॉ. सोनिया नित्यानंद को तीन साल के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले भी केजीएमयू की कुलपति रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सरकार ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में केजीएमयू में चल रही नई परियोजनाओं और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को और गति मिलेगी।





By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *