image
6 / 100 SEO Score

हंगामेदार होगा UP विधानमंडल का मानसून सत्र आज, पहली बार सदन में होगा ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण गायन, कल आएगा अनुपूरक बजट

सपा विधायक आलम बदी के निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव होगा पारित

सदन में श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक होगी स्थगित

लखनऊ उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। संसद के मानसून सत्र की तरह यूपी के दोनों सदनों में भी विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करने के आसार हैं। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी दलीय नेताओं ने सदन को सुचारू रूप से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की। वहीं मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें अनुपूरक बजट पेश करने पर मुहर लगेगी।
यूपी के दोनों सदनों में मानसून सत्र में विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करने के आसार हैं।
विपक्ष विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने पर खासकर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज, शिक्षक भर्ती, एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़ी समेत तमाम मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। वहीं सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी पूरी तैयारी के साथ विपक्ष के हमलों का जवाब देंगे।
सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होगा। सदन द्वारा उनको श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी जाएगी। मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश करने के साथ अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। वहीं बुधवार और बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के साथ विधायी कार्य संपन्न कराकर सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *