download
9 / 100 SEO Score

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम योजना स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफयर एसोसिएशन को हैंडओवर कर दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों को कार्यालय में आमंत्रित करके हैंडओवर पत्र सौंपा गया।

  एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जानकीपुरम योजना के सेक्टर-जे (विस्तार) में स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट में 05 टावरों में कुल 525 फ्लैट हैं। निर्माण पूर्ण होने से लेकर अब तक अपार्टमेंट में अनुरक्षण का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था। जिसके सम्बंध में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर आर0डब्ल्यू0ए के पक्ष में करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटियों के मध्य चुनाव कराकर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। 

शनिवार को आर0डब्ल्यू0ए0 की अध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव एवं सचिव श्री प्रकाश मिश्रा समेत अन्य सदस्यों को प्राधिकरण भवन में आमंत्रित किया गया। जहां अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी एवं ज्ञानेन्द्र वर्मा ने उन्हें हैंडओवर पत्र प्रदान किया। अपर सचिव ने कहा कि आर0डब्ल्यू0ए द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर लेने से सोसाइटी में रहने वाले समस्त आवंटियों को बड़ा लाभ होगा। अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटी वहां की समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके समझते हैं। ऐसे में अनुरक्षण कार्य आवंटियों द्वारा चुनी गयी समिति द्वारा किये जाने से समस्याओं का तुरंत व प्रभावशाली तरीके से निराकरण होगा।

 हैंडओवर के तहत रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को कॉपर्स फंड के 5,52,04,406 रूपये एफडीआर के रूप में दिये गये हैं। इसके अलावा अनुरक्षण के लिए 10 लाख रुपये आर0डब्ल्यू0ए के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ, सहायक अभियंता विनीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *