लखनऊ हरिद्वार में इन दिनों असली और नकली देवताओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि धर्म और सनातन से जुड़े विषयों में किसी भी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए और यदि कोई विवाद है तो उसकी सच्चाई जांच के माध्यम से जनता के सामने आनी चाहिए।वे गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि यदि कोई विवाद या आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद ही कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए, ताकि समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
बाइट: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज
