WhatsApp Image 2026 04 07 at 8.59.42 PM
6 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ नगर मजिस्ट्रेटों समेत 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए, ओएसडी अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जौनपुर की एसडीएम बिन्दु लता को एडीएम न्यायिक कानपुर नगर के पद पर भेजा गया, आजमगढ़ के एसडीएम संजय चावला को इसी जिले में एडीएम प्रशासन बनाया गया, एडीएम महोबा कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया, जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को महोबा का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया, प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल महिपाल सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, चंदौली के एसडीएम विनय सिंह को चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया, महेंद्र प्रताप को सुलतानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी, अंबेडकरनगर के एसडीएम राजेस कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया, राजस्व परिषद के ओएसडी सौजन्य कुमार विकास को बहराइच का एसडीएम बनाया गया, एडीएम नमामि गंगे हमीरपुर सुरेश कुमार सहारनपुर विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया, बरेली के एसडीएम विजय सिंह को डीएम नमामि गंगे हमीरपुर के पद पर भेजा गया, शिव नारायण को उपनिदेशक स्थानीय विकास निदेशालय लखनऊ के पद पर भेजा गया, बलिया के एसडीएम देवेंद्र पांडेय एडीएम (न्यायिक) बागपत भेजे गये, बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को एडीएम वित्त गोंडा भेजा गया, जगदंबिका पांडेय बुलंदशहर के नगर मजिस्ट्रेट होंगे, पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर एडीएम प्रशासन मेरठ नियुक्त हुए, प्यारेलाल मौर्य अब पीलीभीत के नगर मजिस्ट्रेट होंगे, अरुण कुमार सिंह को एडीएम भूमि अध्याप्ति गौमतबुद्धनगर बनाया गया, मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त मुराबादाबाद मंडल के पद पर भेजे गए, पंकज दीक्षित मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट होंगे, सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त होंगे, सुनीता तिवारी को अपर नगर आयुक्त वृंदावन नगर निगम के पद पर भेजा गया, त्रिभुवन अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल होंगे, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं होंगे, अशोक कुमार शर्मा चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक होंगे, प्रतिपाल चौहान विध्यांचल मंडल के अपर आयुक्त होंगे, ज्ञानचंद्र गुप्ता एडीएम वित्त राजस्व बस्ती होंगे, लालता प्रसाद शाक्य प्रयागराज के मुख्य राजस्व अधिकारी होंगे, चंद्र प्रकाश पाठक एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा होंगे, ज्योति सिंह चित्रकूट की एसडीएम होंगी, हर्ष चावला मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के ओएसडी होंगे, संजीव कुमार दीक्षित गोरखपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी होंगे, सुशांत श्रीवास्तव बागपत के एसडीएम व राजेश कुमार वर्मा चंदौली के एसडीएम नियुक्त किए गए, राकेश कुमार जयंत मुरादाबाद के एसडीएम व अरुण कुमार गिरी गाजीपुर के एसडीएम होंगे, रामवीर सिंह सहायक आयुक्त मुरादाबाद नगर निगम के पद पर भेजे गए, अतुल कुमार सिंह शाहजहांपुर के एसडीएम और संध्या शर्मा को जालौन का एसडीएम बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *