WhatsApp Image 2026 07 08 at 23.18.01

लखनऊ झांसी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े लखनऊ में दो फ्लैटों पर बुधवार सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीम आशियाना इलाके के मानसरोवर योजना में स्थित सनराइज अपार्टमेंट में पूर्व विधायक की पत्नी मीरा यादव के फ्लैट संख्या 508 और सरोजनीनगर में स्थित एल्डिको एम्परर में छापेमारी कर टीम ने दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच किए ।यह कार्रवाई यूपी विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की एफआईआर के आधार पर की गई।

ईडी की टीम लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी और आशियाना इलाके के मानसरोवर योजना में स्थित सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट समेत कई परिसरों में दस्तावेज डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेन देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। हालांकि इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई रही और किसी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *