भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने सिक्किम को भारत का हिस्सा न बताकर देश की संप्रभुता और पूर्वोत्तर का अपमान किया है।

पंकज चौधरी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो’ का दावा करने वाली कांग्रेस को पहले अपने नेताओं को भारत का भूगोल और इतिहास पढ़ाना चाहिए।

भाजपा ने इस बयान को कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी और विभाजनकारी सोच का परिचायक बताते हुए कहा कि देश की जनता ऐसे बयानों का उचित जवाब देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *