WhatsApp Image 2026 07 03 at 23.59.32

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) राजधानी में एक और बड़ी आवासीय योजना ‘नैमिष नगर योजना’ शुरू करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, योजना का शुभारंभ जल्द किया जा सकता है। पहले चरण में 1,179 आवासीय प्लॉट ऑनलाइन पंजीकरण और लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।

करीब 3,681 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही इस टाउनशिप में 18 गांव शामिल हैं। योजना के तहत 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कें, पेयजल, बिजली, सीवर, ड्रेनेज, स्कूल, अस्पताल, पार्क, कम्युनिटी सेंटर और व्यावसायिक क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

परियोजना की अनुमानित लागत ₹4,785 करोड़ है। सेक्टर C में हाईराइज और सेक्टर A व B में लो-राइज आवासीय भवन बनाए जाएंगे। वहीं IIM रोड–सीतापुर रोड कॉरिडोर और नए लिंक रोड के कारण इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

भविष्य में इस योजना के माध्यम से करीब 2 से 3 लाख लोगों को नियोजित आवासीय सुविधा मिल सकेगी। इसे उत्तर लखनऊ के सबसे बड़े विकास परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *