नोएडा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत प्रस्तावित बुलेट ट्रेन दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी, पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी।उन्होंने बताया कि परियोजना शुरू होने के बाद दिल्ली से लखनऊ की यात्रा मात्र 2 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी, जबकि जेवर से लखनऊ की दूरी सिर्फ 1 घंटा 40 मिनट में तय की जा सकेगी। रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश समेत पूरे क्षेत्र के परिवहन और विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »