अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर त्रिवेणी नगर लखनऊ में शिव योग केंद्र के संस्थापक व योग गुरु सुनीता शुक्ला जी वह उनके साधकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर योग क्रियाएं एवं भव्य रूप से योग दिवस का पालन किया गया
इस अवसर पर त्रिवेणी नगर की महिला शक्ति द्वारा योग दिवस मनाया श्रीमती सुनीता शुक्ला योग प्रशिक्षक प्रतिदिन इस सेवा योग केंद्र में महिलाओं को योग प्रशिक्षण देती है तथा आयुर्वेद व अन्य सनातनी स्वास्थ्य विधाओं पर ज्ञान का आदान-प्रदान होता है विगत कई वर्षों से श्रीमती सुनीता शुक्ला योग प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रही है
शिव योग केंद्र योग गुरु श्रीमती सुनीता शुक्ला द्वारा त्रिवेणी नगर द्वितीय में सभासद कार्यालय सभा कक्ष में निरंतर संचालित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में सभी उम्र की महिलाएं योग प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और दिन पर दिन महिलाओं संख्या में वृद्धि हो रही है कि मात्र शक्ति जो कि पूरे परिवार को संभालती हैं उनके खुद के स्वास्थ्य का वह ध्यान बहुत ही कम देती है हमारे सनातन धर्म में योग ऐसा विधा है जिसके द्वारा सभी उम्र के लोगों के लिए शारीरिक योग क्रिया दिया हुआ है और आप किसी भी समय इसका कोई भी विधा पालन कर अपने को निरोग रख सकते हैं जिसका की असर हमारे देश में देखा जा रहा है अंग्रेजी व्यवस्था से हटकर लोग देसी परंपराओं का पालन कर रहे हैं
12 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की विशेष कार्यक्रम को योग गुरु श्रीमती सुनीता शुक्ला द्वारा शिव योग केंद्र त्रिवेणी नगर सभासद कार्यालय सभा कक्ष में मनाया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद श्रीमती अनुराधा मिश्रा एवं वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री अमरीश शुक्ला एवं श्रीमती रंजना शुक्ला उपस्थित थे
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर रजनीश शुक्ला व क्षेत्र के व्यक्तियों के योगदान व सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया





