WhatsApp Image 2026 04 12 at 9.40.12 PM

बिजली विभाग के द्वारा आरसी काटे जाने के बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद पीड़ित पान दुकानदार के द्वारा आत्महत्या करने का मामला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी

व्यवस्था चलाने वाले लोगों के सिस्टम से परिवार का मुखिया इतना नाराज हुआ और अपने जीवन लीला समाप्त कर ली ताकि वह खुद और परिवार के लोग उत्पीड़न से बच सके।

आए दिन आउटसोर्सिंग के द्वारा रखे गए कर्मचारी गांव और मोहल्ले में घुसकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर लोगों को डरा कर उसे फिर और जुर्माने की बात कर रहे हैं जिससे साधारण व्यक्ति डर जा रहा है।

व्यवस्था चलाने वाले लोग आम जनता को इतना डरा दे और धमक दें कि वह अपने जीवन लीला समाप्त कर दे इससे बड़ी दुर्भाग्य की और क्या बात हो सकती है ।

बिजली विभाग बिजली तो दे नहीं पा रहा है ट्रांसफार्मर जलने पर महीना तक वह बदल नहीं पा रहे हैं विद्युत कनेक्शन लेने के बाद बिल भी भर रहे हैं फिर भी उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है।

गांव में लोग चंदा मांग मांग कर बिजली विभाग के अधिकारियों को दे रहे हैं ताकि उनके यहां जला ट्रांसफार्मर बदला जाए और वह भीषण गर्मी से बच सके

ऐसे में अब बिजली विभाग के पाप का घड़ा भर चुका है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर विद्युत सलाहकार समिति का गठन हुआ जिसका अध्यक्ष मैं खुद गाजीपुर सांसद हूं।

अगस्त में विद्युत सलाहकार समिति की होने वाली बैठक में इस मामले को रखूंगा कि इस व्यक्ति का क्या लौटाया जा सकता है क्योंकि जो चला गया वह लौटेगा नहीं लेकिन जो बिजली विभाग के द्वारा आतंक फैलाया गया है।

आधी रात को पुलिस भी छापा मारती है तो लोग उतना नहीं डरते हैं क्योंकि पुलिस वाले दो थप्पड़ मारेंगे गाली देंगे और चले जाएंगे लेकिन बिजली वाले पहले लाल नोटिस भेज रहे हैं और उसके बाद fir अलग से कर रहे हैं और जुर्माना भी लाखों में कर रहे हैं

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं इस दौरान उन्होंने गाजीपुर जिला अधिकारी की सराहना किया जिन्होंने 1 किलोवाट से लेकर 3 किलो वाट तक के कनेक्शन धारी का बगैर अनुमति का कोई भी चेकिंग नहीं किया जाएगा विशेष परिस्थिति में मजिस्ट्रेट से परमिशन लेने के बाद ही चेकिंग की जाएगी।

youtube placeholder image

By admin