सूर्योदय: – ०५:४०
सूर्यास्त: – १९:११
चन्द्रोदय: – २३:४५
चन्द्रास्त: – १०:३१
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी (२६:४०+ से सप्तमी)
नक्षत्र – श्रवण (०६:०३ से धनिष्ठा)
योग – इन्द्र (१०:०५ से वैधृति)
प्रथम करण – गर (१४:०४ तक)
द्वितीय करण – वणिज (२६:४०+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – वृषभ
चंद्र – कुम्भ
मंगल – मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
============≈====
अभिजित मुहूर्त – ११:५९ से १२:५३
अमृत काल – २०:४३ से २२:२६
द्विपुष्कर योग – २६:४०+ से २९:४०+
सर्वार्थ सिद्धि योग – ०५:४० से ०६:०३
रवि योग – ०६:०३ से २९:४०+
विजय मुहूर्त – १४:४१ से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त – १९:१० से १९:३१
सायाह्न सन्ध्या – १९:११ से २०:१४
निशिता मुहूर्त – २४:०५+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:१६+ से २८:५८+
राहुकाल – ०९:०३ से १०:४४
गुलिक काल – ०५:४० से ०७:२२
यमगण्ड – १४:०७ से १५:४८
दुर्मुहूर्त – ०५:४० से ०६:३४
वर्ज्य – १०:२२ से १२:०५
भद्रा – २६:४०+ से २९:४०+
पञ्चक – १९:०३ से २९:४०+
आडल योग – ०६:०३ से २९:४०+
विडाल योग – ०५:४० से ०६:०३
होमाहुति – गुरू
दिशा शूल – पूर्व
राहु काल वास – पूर्व
अग्निवास – आकाश (२६:४०+ से पाताल)
भद्रावास – मृत्यु (२६:४०+ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास – दक्षिण (१९:०३ से पश्चिम)
शिववास – भोजन में (२६:४०+ से श्मशान में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(दक्षिण-पश्चिम) अदरक या उड़द का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी, पुरुषोत्तम मास का २१वां दिवस, आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज ०६:०३ तक जन्मे शिशुओं के नाम श्रवण नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (जु, जे, जो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०५:२२ से ०६:२१
मिथुन – ०६:२१ से ०८:३४
कर्क – ०८:३४ से १०:५०
सिंह – १०:५० से १३:०२
कन्या – १३:०२ से १५:१३
तुला – १५:१३ से १७:२७
वृश्चिक – १७:२७ से १९:४३
धनु – १९:४३ से २१:४९
मकर – २१:४९ से २३:३५
कुम्भ – २३:३५ से २५:०८+
मीन – २५:०८+ से २६:३८+
मेष – २६:३८+ से २८:१९+
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४० से ०६:०३
रोग पञ्चक – ०६:०३ से ०६:२१
शुभ मुहूर्त – ०६:२१ से ०८:३४
मृत्यु पञ्चक – ०८:३४ से १०:५०
अग्नि पञ्चक – १०:५० से १३:०२
शुभ मुहूर्त – १३:०२ से १५:१३
रज पञ्चक – १५:१३ से १७:२७
शुभ मुहूर्त – १७:२७ से १९:४३
चोर पञ्चक – १९:४३ से २१:४९
शुभ मुहूर्त – २१:४९ से २३:३५
रोग पञ्चक – २३:३५ से २५:०८+
शुभ मुहूर्त – २५:०८+ से २६:३८+
शुभ मुहूर्त – २६:३८+ से २६:४०+
रोग पञ्चक – २६:४०+ से २८:१९+
शुभ मुहूर्त – २८:१९+ से २९:४०+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
पैरों से कांटा निकलने के बाद चलने में जो मजा आता है, वही मजा मन से अहंकार निकलने के बाद जीवन जीने में आता है।”
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। किसी भी काम में दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सरकारी कामों के कारण भागदौड़ बढ़ेगी और सेहत भी थोड़ा परेशान कर सकती है। आसपास के लोगों की असली नीयत पहचानना जरूरी होगा। हालांकि संतान की सफलता देखकर दिल को सुकून जरूर मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। लेकिन कामों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार का माहौल बिगाड़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें। बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा। वहीं सिंगल लोगों के लिए दिल खुश करने वाली मुलाकात के योग हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलन वाला रहेगा। खर्च और कमाई दोनों को समझदारी से संभालना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सहकर्मी की बात दिल को चुभ सकती है, इसलिए भावनाओं पर थोड़ा कंट्रोल रखें। ऑफिस में अपनी निजी बातें शेयर करने से बचना बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और पढ़ाई में मन खूब लगेगा। पुराने कर्ज उतारने की दिशा में भी अच्छी प्रगति होगी। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ा संभलकर चलें, क्योंकि बहस होने की संभावना है। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ निभाते नजर आएंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। नौकरी से जुड़ा कोई अचानक सफर करना पड़ सकता है। अगर किसी काम को लेकर मन में शंका हो, तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। संतान को किसी कोर्स या परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके अंदर गजब की ऊर्जा देखने को मिलेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शानदार है। रुके हुए काम भी तेजी से पूरे होंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन अपने आसपास मौजूद छिपे विरोधियों को पहचानना जरूरी होगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ने से मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। पिताजी की कोई बात दिल को थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे, हालांकि उनके काम को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और प्रमोशन की चर्चा भी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी दूसरे का वाहन मांगकर चलाने से बचें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज सिंगल लोगों के लिए दिल खुश करने वाला दिन साबित हो सकता है। किसी खास इंसान से मुलाकात होने के योग हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बिजनेस में फिलहाल बड़े बदलाव करने से बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में बेचैनी बनी रह सकती है। परिवार में चल रही गलतफहमियों को खत्म करने की जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ सकती है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन नई नौकरी या नए अवसर मिलने की संभावना भी मजबूत है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में बॉस की बातों को हल्के में लेना नुकसान दे सकता है। आपकी कार्यक्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। पुराने मित्र से मुलाकात दिल खुश कर देगी। घर-परिवार के कामों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। घर के रिनोवेशन या सजावट की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला तनाव बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाने की जरूरत है। कुछ काम आखिरी समय पर बिगड़ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। संतान का मनमौजी स्वभाव भी आपकी चिंता बढ़ा सकता है।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
