WhatsApp Image 2026 05 31 at 12.02.57

लखनऊ--“नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर 31 मई को मद्य निषेध विभाग द्वारा तम्बाकू एवं गुटखा जनित नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों एवं दुष्परिणामों के प्रति जन जागरुकता हेतु एक रैली / पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों में सभ्य और स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और तम्बाकू व गुटखा के हानिकारक प्रभावों और इससे होने वाली बीमारियों के खतरे के बारे मे संदेश देना था।

WhatsApp Image 2026 05 31 at 12.02.57 1

यह जागरूकता रैली रविवार को प्रातः 07:30 बजे से कार्यालय क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, 27 अशोक मार्ग, लखनऊ से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा जी०पी०ओ० पार्क, हजरतगंज, चौराहा लखनऊ तक आयोजित की गई। इस तम्बाकू निषेध रैली / पदयात्रा को राज्य मद्यनिषेध अधिकारी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक स्वैच्छिक संस्थाओं के कार्यकर्ता सहित लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।

By admin