मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०५:४१
सूर्यास्त: – १९:०८
चन्द्रोदय: – १९:२३
चन्द्रास्त:
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा (१४:१४ से प्रतिपदा)
नक्षत्र – अनुराधा (१६:१२ से ज्येष्ठा)
योग – सिद्ध (पूर्ण रात्रि तक)
प्रथम करण – बव (१४:१४ तक)
द्वितीय करण – बालव (२७:२५+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – वृषभ
चंद्र – वृश्चिक
मंगल – मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त – ११:५८ से १२:५२
विजय मुहूर्त – १४:३९ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त – १९:०७ से १९:२८
सायाह्न सन्ध्या – १९:०८ से २०:१२
निशिता मुहूर्त – २४:०४+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:१७+ से २८:५९+
राहुकाल – १७:२७ से १९:०८
गुलिक काल – १५:४७ से १७:२७
यमगण्ड – १२:२५ से १४:०६
दुर्मुहूर्त – १७:२१ से १८:१५
वर्ज्य – २२:२९ से २४:१७+
गण्ड मूल – १६:१२ से २९:४१+
विंछुड़ो – अहोरात्र
आडल योग – ०६:३९ से १६:१२
होमाहुति – चन्द्र
दिशा शूल – पश्चिम
नक्षत्र शूल – पूर्व (१६:१२ से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास – उत्तर
अग्निवास – आकाश (१४:१४ से पाताल)
चन्द्रवास – उत्तर
शिववास – श्मशान में (१४:१४ से गौरी के साथ)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(पूर्व एवम् उत्तर) दलिया या घी का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा, पुरुषोत्तम मास का १५वां दिवस, अन्वाधान आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज १६:१२ तक जन्मे शिशुओं के नाम अनुराधा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:४६ से ०६:४४
मिथुन – ०६:४४ से ०८:५८
कर्क – ०८:५८ से ११:१४
सिंह – ११:१४ से १३:२६
कन्या – १३:२६ से १५:३६
तुला – १५:३६ से १७:५१
वृश्चिक – १७:५१ से २०:०७
धनु – २०:०७ से २२:१२
मकर – २२:१२ से २३:५९
कुम्भ – २३:५९ से २५:३१+
मीन – २५:३१+ से २७:०२+
मेष – २७:०२+ से २८:४२+
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:४१ से ०६:४४
शुभ मुहूर्त – ०६:४४ से ०८:५८
मृत्यु पञ्चक – ०८:५८ से ११:१४
अग्नि पञ्चक – ११:१४ से १३:२६
शुभ मुहूर्त – १३:२६ से १४:१४
रज पञ्चक – १४:१४ से १५:३६
शुभ मुहूर्त – १५:३६ से १६:१२
चोर पञ्चक – १६:१२ से १७:५१
शुभ मुहूर्त – १७:५१ से २०:०७
रोग पञ्चक – २०:०७ से २२:१२
शुभ मुहूर्त – २२:१२ से २३:५९
मृत्यु पञ्चक – २३:५९ से २५:३१+
अग्नि पञ्चक – २५:३१+ से २७:०२+
शुभ मुहूर्त – २७:०२+ से २८:४२+
मृत्यु पञ्चक – २८:४२+ से २९:४१+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
जिस भूमि के लिए महाभारत हुई थी, वह भूमि आज भी वहीं पड़ी है॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। काम का दबाव आपको बेचैन कर सकता है, लेकिन अगर धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी। ऑफिस में बॉस की बातों को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन तेजी और व्यस्तता से भरा रहेगा। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने में आपका अधिक समय निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर, खासकर परीक्षा परिणाम, आपका मन खुश कर सकती है। उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। नौकरी के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन संतुलित और सुकून भरा रहेगा। आपकी समझदारी और सही फैसले कई कामों को आसान बना देंगे। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन और घर के लिए नई चीजें खरीदने का आनंद भी आज मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरी बातचीत से खत्म हो सकती है। पिता से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए दिन राहत और मानसिक शांति देने वाला रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास साबित हो सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि अतीत की कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद अंत में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। घर के बड़े सदस्यों की सलाह आज आपके लिए सफलता की चाबी बन सकती है। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी या करियर के कारण घर से दूर जा सकता है, जिससे भावुकता बढ़ेगी। सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, उसमें अब गति आने के संकेत हैं। अनुभवी लोगों से मुलाकात आपके लिए मददगार साबित होगी। गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि छोटी बात पर नाराज़गी आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशियों और हल्की-फुल्की मस्ती से भरा रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आपको आज सही दिशा दिखाएगी। यदि कोई कर्ज बाकी है, तो उसे चुकाने की कोशिश तेज होगी। मुश्किल हालात में भी आपका धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। वाहन से जुड़ी अचानक कोई समस्या खर्च बढ़ा सकती है। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिन खास बना देगा। हालांकि कोई सरकारी काम थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार के साथ आपका तालमेल बेहद शानदार रहेगा। घर में प्रेम, सहयोग और अपनापन महसूस होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। आसपास के लोगों से किसी बहस में पड़ने से बचें, क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। निवेश से जुड़ा कोई नया प्लान सामने आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें। सोच-समझकर लिया गया फैसला ही भविष्य में फायदा देगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि फिजूलखर्ची जेब पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। नए काम या नए बिजनेस की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है। सही योजना और धैर्य के साथ बढ़ेंगे, तो सफलता आपके करीब होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज घर-परिवार में खुशियों की हलचल बनी रहेगी। किसी मेहमान के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी। परिवार में विवाह या रिश्ते को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। घर के बड़े सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। यात्रा का प्लान भी बन सकता है, जो आपके लिए ताजगी लेकर आएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से राहत और खुशी मिलेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती सेहत आपको चिंतित कर सकती है। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो उसके वापस आने में थोड़ा समय लग सकता है। अपने कामों पर पूरी नजर बनाए रखें और किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। सरकारी मामलों में अटके काम पूरे होने की संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सफलता के लिए आपको खुद की मेहनत पर भरोसा रखना होगा। कामों को टालने की आदत बाद में मुश्किलें खड़ी कर सकती है, इसलिए समय रहते उन्हें पूरा करें। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। जीवनसाथी की कोई खास इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अटकी हुई डील भी आज फाइनल होने की संभावना रखती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज लंबे समय से रुके हुए काम आखिरकार पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को आनंदमय बना सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है। हालांकि परिवार का कोई व्यक्ति आपके खिलाफ गलतफहमी या साजिश पैदा करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बन सकती है, जो मन को तरोताजा कर देगी।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
