मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।बढ़ते अपराधों और हालिया घटनाओं पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।गाजियाबाद, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों के अधिकारी मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे।लखनऊ में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड पर सीएम ने गहरी नाराजगी जताई।8 जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया।दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में विभूति खंड और गोमती नगर विस्तार थाने के कार्यों पर सवाल उठे।बैठक समाप्त होते ही पूर्वी जोन के दो थाना प्रभारियों पर कार्रवाई।इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह को लाइन हाजिर किया गया।इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार को भी लाइन हाजिर किया गया।एसीपी विभूति खंड विनय द्विवेदी को हटाया गया।सौम्या पांडेय को नया एसीपी विभूति खंड नियुक्त किया गया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कानून-व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी
