WhatsApp Image 2026 04 10 at 1.37.29 AM

लखनऊ एसजीपीजीआई में बकरीद के उपलक्ष्य में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। संस्थान प्रशासन के अनुसार, बृहस्पतिवार को ओपीडी में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। जिन पुराने मरीजों को पहले से ओपीडी परामर्श की तारीख दी गई है, उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इमरजेंसी सेवाएं भी पहले की तरह चलेंगी। इसके अलावा 28 मई को संकाय भर्ती के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे

By admin