नगर की चरमराती विद्युत व्यवस्था को संभालना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। लगातार बढ़ते विवाद, लाइन लॉस और ओवरलोडिंग की समस्याओं के बीच विभाग ने अनुभवी पुराने कर्मचारियों को दोबारा मैदान में उतार दिया है। विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीम भी तैयार कर दी गई है।फिलहाल पिछले दो दिनों से डाकखाना सब-स्टेशन सबसे अधिक चर्चा और समस्याओं का केंद्र बना हुआ है। बढ़ते लोड और तकनीकी दिक्कतों के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वीडियो में देखिए फीडर की मौजूदा स्थिति।हालांकि सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में विद्युत व्यवस्था में सुधार देखने को मिल सकता है। विभाग ने आमजन से भी सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।
