ओला/उबर की तरह भारत में विन्फास्ट (VinFast) कंपनी इलेक्ट्रिक कैब लॉन्च होने जा रही है। यह वियतनाम की कंपनी है। इसके सभी व्हीकल इलेक्ट्रॉनिक (EV) है। ग्रेटर नोएडा में एक हजार गाड़ियां आकर खड़ी हो गई हैं। कंपनी द्वारा ड्राइवरों की भर्ती चल रही है। सैलरी संभवतः 40 हजार रुपए दे रहे हैं। सूचना यह है कि इस कैब का चार्ज 8 रुपए प्रति KM हो सकता है। अगर इतना कम चार्ज हुआ तो निश्चित रूप से ओला/उबर पर भारी असर पड़ेगा। क्योंकि ओला/उबर इससे ज्यादा चार्ज लेती हैं। ओला/उबर के ड्राइवर अभी से चिंतित हो गए हैं। वह इंस्टाग्राम पर Video जारी करके भविष्य में होने वाले नुकसान बता रहे हैं।
