69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जार्ज मशीह की बेंच में सुनवाई होनी है।सरकार इसमें अपना पक्ष रख देती है तो मामले का जल्द समाधान हो सकता है।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि इस मामले की पहली सुनवाई सितंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट में हुई थी।इसके बाद लगातार तारीखें मिल रही हैं, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।आरोप लगाया कि सरकार कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख रही, जिससे मामला लटकता जा रहा है।प्राइमरी स्कूल की 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आरक्षित अभ्यर्थियों ने कल बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।अभ्यर्थियों ने 20 मिनट तक सड़क पर लेटकर नारेबाजी की।वे पिछले छह वर्षों से न्याय की मांग कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है।

By admin

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY 

PUBLISHED PAN INDIA

TUNE WITH US FOR LATEST NEWS AROUND THE GLOBE

 

This will close in 4 seconds

Translate »