मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग 
~~~~
सोमवार, १८ मई २०२६

सूर्योदय: ~ ०५:४५
सूर्यास्त: ~ १९:०२
चन्द्रोदय: ~ ०६:४३
चन्द्रास्त: ~ २१:०५
अयन ~ उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष ~ शुक्ल
तिथि ~ द्वितीया (१७:५३ से तृतीया )
नक्षत्र ~ रोहिणी (११:३२ से मृगशिरा)
योग ~ सुकर्मा (२१:४८ से धृति)
प्रथम करण ~ बालव (०७:४६ तक)
द्वितीय करण ~ कौलव (१७:५३ तक)
द्वितीय करण ~ तैतिल (२८:०३+ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥

सूर्य   ~ वृषभ
चंद्र    ~  मिथुन
मंगल ~ मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध   ~ वृषभ (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु   ~ मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र  ~ मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि  ~ मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु   ~ कुम्भ
केतु   ~ सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

~
अभिजित मुहूर्त ~ ११:५७ से १२:५०
अमृत काल ~ ०८:४४ से १०:०८
सर्वार्थ सिद्धि योग ~ अहोरात्र
विजय मुहूर्त ~ १४:३६ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त ~ १९:०१ से १९:२३
सायाह्न सन्ध्या ~ १९:०२ से २०:०७
निशिता मुहूर्त ~ २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:१९+ से २९:०२+
राहुकाल ~ ०७:२४ से ०९:०४
गुलिक काल ~ १४:०३ से १५:४३
यमगण्ड ~ १०:४४ से १२:२३
दुर्मुहूर्त ~ १२:५० से १३:४३
वर्ज्य ~ १६:२८ से १७:५३
आडल योग ~ ०५:४५ से ११:३२
विडाल योग ~ ११:३२ से २९:४४+
होमाहुति ~ सूर्य
दिशा शूल ~ पूर्व
नक्षत्र शूल ~ पश्चिम (११:३२ तक )
राहु काल वास ~ उत्तर-पश्चिम
अग्निवास ~ आकाश (१७:५३ से पाताल)
चन्द्रवास ~ दक्षिण (२२:०५ से पश्चिम)
शिववास ~ गौरी के साथ (१७:५३ से सभा में)

चौघड़िया विचार

॥दिन का चौघड़िया॥
१ - अमृत            २ - काल
३ - शुभ              ४ - रोग
५ - उद्वेग             ६ - चर
७ - लाभ             ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - चर             २ - रोग
३ - काल          ४ - लाभ
५ - उद्वेग          ६ - शुभ
७ - अमृत          ८ - चर
नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा


(दक्षिण) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें

तिथि विशेष

 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा, रोहिणी व्रत, आदि

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २१:३२ तक जन्मे शिशुओं के नाम रोहिणी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वि, वु) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥

उदय लग्न मुहूर्त
~
वृषभ – ०५:३७ से ०७:३५
मिथुन – ०७:३५ से ०९:४९
कर्क – ०९:४९ से १२:०५
सिंह – १२:०५ से १४:१७
कन्या – १४:१७ से १६:२७
तुला – १६:२७ से १८:४२
वृश्चिक – १८:४२ से २०:५८
धनु – २०:५८ से २३:०३
मकर – २३:०३ से २४:५०+
कुम्भ – २४:५०+ से २६:२३+
मीन – २६:२३+ से २७:५३+
मेष – २७:५३+ से २९:३३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

मृत्यु पञ्चक - ०५:४५ से ०७:३५
अग्नि पञ्चक - ०७:३५ से ०९:४९
शुभ मुहूर्त - ०९:४९ से ११:३२
रज पञ्चक - ११:३२ से १२:०५
शुभ मुहूर्त - १२:०५ से १४:१७
चोर पञ्चक - १४:१७ से १६:२७
शुभ मुहूर्त - १६:२७ से १७:५३
रोग पञ्चक - १७:५३ से १८:४२
शुभ मुहूर्त - १८:४२ से २०:५८
मृत्यु पञ्चक - २०:५८ से २३:०३
अग्नि पञ्चक - २३:०३ से २४:५०+
शुभ मुहूर्त - २४:५०+ से २६:२३+
रज पञ्चक - २६:२३+ से २७:५३+
अग्नि पञ्चक - २७:५३+ से २९:३३+
शुभ मुहूर्त - २९:३३+ से २९:४४+

नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥

आज का सुविचार

जीवन में सर्वाधिक सुख उस कार्य करने को में मिलता है, जिसको लोग कहते हैं आप नहीं कर सकते।


आज का राशिफल
~~~~
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भागदौड़ और तनाव आपको थोड़ा थका सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें। नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है। परिवार से किया गया कोई वादा आज हर हाल में निभाना पड़ सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन खुशियों, मौज-मस्ती और नई शुरुआतों से भरा रहेगा। आपकी क्रिएटिव सोच लोगों को आकर्षित करेगी और नए दोस्त भी बन सकते हैं। खर्च बढ़ने से बजट थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए समझदारी जरूरी होगी। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक दिल को खुश कर सकती है। परिवार में किसी को नई नौकरी मिलने से उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज शब्दों पर नियंत्रण रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में कही गई बात गलत समझी जा सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी रखें, क्योंकि धोखे की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही लें। मन बार-बार भटक सकता है, इसलिए खुद को फोकस में रखने की कोशिश करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सुख-सुविधाओं और खुशियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। परिवार के लोग आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और दूर रहने वाले रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत के दम पर सफलता आपके करीब आएगी। पुराने लेन-देन का मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है। घर में नया वाहन खरीदने या किसी बड़ी सुविधा को जोड़ने का विचार बन सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किस्मत आपके पक्ष में रह सकती है और मनचाहा लाभ मिलने के संकेत हैं। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा, वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुशासन बनाए रखना होगा। आपकी अच्छाई को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं, लेकिन आप अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। भगवान की भक्ति से मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और धन से जुड़ी परेशानियाँ भी दूर हो सकती हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज मन की उलझनों को मां के साथ साझा करने से राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है। जीवनसाथी के लिए खरीदी गई कोई खास चीज रिश्तों में मिठास बढ़ाएगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। परिवार आपके सम्मान में कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज घर-परिवार में खुशियों और शुभ कार्यों का माहौल बना रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुका हुआ धन मिलने से राहत महसूस होगी। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उन्हें शांत कर देगी। छोटे बच्चों की कोई प्यारी फरमाइश आपका दिल जीत लेगी। दिन कुल मिलाकर सकारात्मक और सुखद रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके दिमाग में नए और शानदार आइडिया जन्म ले सकते हैं, जो बिजनेस में बड़ा फायदा दिला सकते हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। पिताजी की कोई बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन आप संयम बनाए रखेंगे। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। जीवनसाथी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों में प्यार और समझदारी बनाए रखें। आय के मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सकारात्मक बदलाव आपकी जिंदगी में नई ऊर्जा भर सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। आपकी मेहनत रुके हुए कामों को पूरा करने में मदद करेगी। लाइफस्टाइल में सुधार लाने की कोशिश सफल हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें। परिवार में नए मेहमान का आगमन खुशियाँ लेकर आएगा और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल रिश्तों में नई गर्माहट भर देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ सकता है। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया काम सफलता दिला सकता है। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग भी बन रहा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज बिजनेस में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर रास्ते निकल आएंगे। दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। सरकारी कामों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को समय और समझदारी की जरूरत होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर सकती है। पिता की सेहत, खासकर आंखों से जुड़ी समस्या, आपकी चिंता बढ़ा सकती है।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *