उत्तरप्रदेश-लखीमपुर खीरी में 9 अप्रैल को 25 गिद्धों के शव मिले थे. इन गिद्धों ने कुत्तों की लाशें कन्ज्यूम की थी. इस मामले की IVRI रिपोर्ट के मुताबिक- गिद्धों के शरीर में “कार्बोफ्यूरान” पेस्टीसाइड पाया गया है कार्बोमेट कैटगिरी का यह अत्यंत जहरीला पेस्टीसाइड फसलों में कीड़े-मकौड़े मारने के लिए इस्तैमाल किया जाता है जीव जन्तुओं के लिए इसकी मामूली डोज तबाही मचा सकती है. भारत में इसके इस्तैमाल को लेकर कड़े नियम है मगर इसका खुलेआम, नियमों को ताक पर रखकर इस्तैमाल किया जा रहा है लखीमपुर खीरी में विश्व प्रसिद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व है यह नेपाल सीमा के पास तराई क्षेत्र में फैला हुआ है और अपनी जैव विविधता घने जंगलों दलदली घासभूमि और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *