साइकिल सेहत के लिए अच्छी है खूब चलाइए डीजल-पेट्रोल महंगा होने के बाद साइकिल का महत्व और बढ़ गया है लोगों ने घर के कोने में पड़ी साइकिल की ऑयलिंग ग्रीसिंग कर उसे फिर से चलाना शुरू कर दिया है. साइकिल बिक रही ह .सड़क पर दिख रही ह और जब पुलिस भी एसी गाड़ियों को छोड़कर साइकिल की सवारी करने लगे तो समझ जाइए जमाना साइकिल का है।
