बाबा से मुलाकात से पहले पिलाया जाता था नशीला शीतल पेय महिला हुई बेहोश तो रेप से लेकर MMS तक बनता अब एजेंटो पर शिकंजा

बाबा से मुलाकात से पहले पिलाया जाता था नशीला शीतल पेय महिला हुई बेहोश तो रेप से लेकर MMS तक बनता अब एजेंटो पर शिकंजा 2 माह पहले महाराष्ट्र के नासिक से अरेस्ट हुए अशोक खरात उर्फ़ भोंदू बाबा के जेल जाने के बाद अब उन एजेंटो को भी पकड़ा जा रहा है जो महिलाओं को बिगड़े काम बनवाने के नाम पर बाबा के दरबार में ले जाकर सौंप देते थे। अब ठाणे महानगर पालिका का एक पूर्व अधिकारी महेश अरेस्ट हुआ है। जिस पर पालिका की ही एक कर्मचारी ने FIR कराई थीं, की महेश आहेर उसे नाशिक ले गया था, जहां उसकी मुलाकात कथित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात से करवाई गई. यहीं से शुरू हुआ कथित शोषण का वह सिलसिला, जिसने अब पुलिस को भी चौंका दिया है। महिला को ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पूरे घटनाक्रम के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो को हथियार बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। डर, बदनामी और धमकियों के साए में उसका शोषण जारी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *