WhatsApp Image 2026 05 09 at 13.14.13

लखनऊ महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महाराणा प्रताप जी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं उन्हें राष्ट्र गौरव का प्रतीक बताया।

डॉ. नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र समर्पण की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा से समझौता नहीं किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारतीय क्षत्रिय समाज, राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा एवं विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin