WhatsApp Image 2026 04 26 at 23.48.36 1

खटीमा उत्तराखंड उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र और कर्मस्थली खटीमा में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनता दरबार लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। खटीमा के विकास और जनता की शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नोडल अधिकारी दिनेश यादव एक्शन मोड में नजर आए। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय निवासी अपनी फरियाद लेकर पहुँचे।सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिजली के जर्जर पोल, नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे छाए रहे। नोडल अधिकारी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया और कई समस्याओं का तत्काल समाधान करवाया।जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण विषय सामने आए हैं। लोगों ने बिजली के पोल, नालियों और खराब सड़कों की समस्याओं से अवगत कराया है। हमने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित कर कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। सड़क संबंधी जो भी समस्याएं आई हैं, उनके लिए संबंधित विभाग को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री के क्षेत्र में प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना और उनकी समस्याओं का घर के पास ही समाधान करना है।

youtube placeholder image

By admin