WhatsApp Image 2026 04 26 at 16.41.07

लखनऊ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूचि सिंह ने आज रैन बसेरा का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहाँ रह रहे जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी भेंट अरुण जी से हुई, जो रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को समर्पण के साथ संचालित कर रहे हैं।
इस अवसर पर उनके साथ संगठन की जिला संगठन मंत्री ज्योति तिवारी भी उपस्थित रहीं, जो चंद्रा विकास फाउंडेशन की सदस्य भी हैं। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं चंद्रा विकास फाउंडेशन की ओर से एक सेवा पहल के अंतर्गत जरूरतमंदों को कपड़े, बिस्तर एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।
साथ ही, उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण के लिए अरुण जी तथा सहयोग के लिए चांदनी जी को सम्मानित किया गया।
रैन बसेरा में ऐसे कई लोग निवास कर रहे हैं, जिन्हें सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों से रेस्क्यू कर यहाँ लाया गया है। इनमें से कई लोग स्मृति हानि, दिव्यांगता एवं मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे हैं, फिर भी वे आपसी सहयोग से सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं।
भरत एवं पूरी टीम द्वारा की जा रही सेवा सराहनीय है। विशेष रूप से किचन की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन ने सभी को प्रभावित किया।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।

By admin