मिथुन रावत को न्याय दिलाएगा संगठन बहन की शादी भी कराएगा -गोपाल राय

लखनऊ, बृहस्पतिवार बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में हुए दर्दनाक हत्याकांड से पीड़ित परिवार आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पहुँचा। 23 वर्षीय दलित युवक मिथुन रावत की 6 मार्च 2026 को जेहादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। मिथुन की बहन अनीता की शादी 12 मार्च को तय थी।

शादी से पहले बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुर्सी क्षेत्र निवासी जावेद, इरफान, अरबाज और नवाब द्वारा मिथुन पर कुल्हाड़ी, चाकू और धारदार हथियारों से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिता छविनाथ व माँ मंजू रावत रोते हुए बोली कि मिथुन घर का इकलौता कमाने वाला था और घटना के बाद उन्हें प्रशासन से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

घटना के बाद मौके पर पहुँचे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय, राघवेंद्र राय, कृष्णा कुमार, हिमांशु धवल, अनिल यादव, ओम शंकर गुप्ता, आलोक जी आदि लोग मौके पर थाना प्रभारी कुर्सी से वार्ता किया और परिवार को आश्वासन दिया कि संगठन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने घोषणा की कि 1 मई को संगठन मिथुन की बहन का विवाह विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के सहयोग से सम्पन्न कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *