हरदोई जनपद के कछौना थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यशैली को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस के ‘मित्र पुलिस’ होने के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

​पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार: अपनी शिकायत लेकर थाने पहुँचे एक फरियादी के साथ तैनात दरोगा शिवबाबू द्वारा न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि उसके साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई।

​न्याय की गुहार लगाने आए फरियादी को न्याय देने के बजाय, दरोगा ने उसे ही थाने में बंद कर दिया और अंततः उसका शांति भंग (धारा 151) के तहत चालान कर दिया।

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस प्रकार उप-निरीक्षक (SI) फरियादी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और उसे थाने से भगा रहे हैं।

वायरल वीडियो में दरोगा की कार्यशैली और भाषा स्पष्ट रूप से पुलिस नियमावली के विरुद्ध दिखाई दे रही है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।

youtube placeholder image

By admin

Translate »