कल जो प्रदर्शन हुआ है उसके बाद पुलिस आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।फैक्ट्रियों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और आने वाले समय में अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की संभावना है.बताया जा रहा है कि- हिंसा के पीछे सुनियोजित षड्यंत्र है. पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि पूरे घटनाक्रम को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया.अफवाहों के जरिए माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत चीज़ें फैलाई गई ।जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 50 से अधिक फर्जी हैंडल सिर्फ 24 घंटे के भीतर बनाए गए और उन्हें अफवाह फैलाने के लिए सक्रिय किया गया.

youtube placeholder image

By admin

Translate »