नई दिल्ली, 30 मार्च 2026: लोक सभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद भवन में सुश्री एंजेलिका नीब्लर, MEP, के नेतृत्व में आए यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल (D-IN) से मुलाकात की।

श्री बिरला ने हर्ष व्यक्त किया कि यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोपीय संघ के लिए संसदीय मैत्री समूह की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मुलाकात के दौरान भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा साझा मूल्यों के महत्व पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों में यह सहमति बनी कि संसदीय आदान-प्रदान सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आपसी ज्ञानवर्धन और लोकतांत्रिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण में सहायक है।

इस अवसर पर संसदीय आदान-प्रदान को और गहरा करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *