29 दिन बाद चीनी नागरिक को मिली जेल से आजादी Jail प्रशासन ने एलआईयू को किया सुपुर्ददिल्ली एंबेसी रवाना

29 दिन बाद चीनी नागरिक को मिली जेल से आजादी, Jail प्रशासन ने एलआईयू को किया सुपुर्द,दिल्ली एंबेसी रवाना-

जाने माने अधिवक्ता सैयद मोहम्मद हैदर रिजवी ने बताया कि महीनों पूर्व सजा पूरी होने के बाद भी जिला कारागार, खीरी में बंद चीनी नागरिक को गुरुवार को जेल से आजादी मिल गई।

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने गुरुवार सुबह चीनी नागरिक को एलआईयू के सुपुर्द कर दिया, जिसे वह दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के लिए रवाना हो गई।

बता दें कि चीनी नागरिक को एसएसबी ने 17 फरवरी 2023 को भारत से नेपाल जाते समय पकड़ा था, क्योंकि उसके पास भारत में प्रवेश हेतु वैध वीजा नहीं था ।चीनी नागरिक वांग गोर्जुन चीन के मोमिंग गौंग डांग प्रांत का रहने वाला है। वह 17 फरवरी 2023 को दिल्ली से जिले में आकर पलिया के रास्ते गौरीफंटा वार्डर से नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी कमांडेंट ने पासपोर्ट और वीजा न होने पर उसे पकड़कर गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया था। एसएसबी कमांडेंट की तहरीर पर पुलिस ने बिना पासपोर्ट एवं 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज वांग गोजुन को जेल भेज दिया था।

आरोप सिद्ध होने के बाद तत्कालीन सीजेएम ने 20 मार्च 2025 को चीनी नागरिक को बिना पासपोर्ट व वीजा के भारत में प्रवेश करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाकर दस हजार का जुर्माना लगाया था। इसके खिलाफ चीनी नागरिक ने जिला सत्र न्यायालय में अपील की थी।

एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट खीरी ने वांग की अपील स्वीकार कर सजा को तीन साल साधारण कारावास में परिवर्तित कर दिया था।चीनी नागरिक की सजा 17 फरवरी 26 को पूर्ण को हो गई थी, लेकिन सुपुर्दगी के फंसे पेंच की वजह से वह जिला कारागार से बाहर न आ सका।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता सैय्यद मोहम्मद हैदर रिजवी ने भारत सरकार एवम प्रदेश के गृह विभाग को पत्र भेजकर इस अवैध हिरासत को चीनी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन बताया था, तथा जेल प्रशासन से सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 7(1) के अंतर्गत 48 घंटे में जेल प्रशासन एवं चीनी दूतावास से पत्राचार की सूचना मांगी थी, जिसके सापेक्ष राज्य सूचना आयोग में शिकायत भी दर्ज करे थी ।

इस बीच गुरुवार सुबह उसे जेल प्रशासन ने एलआईयू के सुपुर्द कर दिया, जो दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के लिए रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *