यूपी में शादी के नाम पर गजब गजब फर्जीवाड़ा हो रहा है

17 1

यूपी में शादी के नाम पर गजब गजब फर्जीवाड़ा हो रहा है. अभी गोरखपुर में एक फर्जी IAS ने ख़ुद को असली IAS बता शादी रचा ली. और फिर पकड़ा गया.

और अब इस फर्जी दरोगा से मिलिए. इसका नाम मोहम्मद कासिम है. ये यूपी के बरेली का रहने वाला है . ये पुलिस की वर्दी पहन शहर में घूमता था. सिर्फ़ इसलिए कि लड़की वाले देखने आए तो लगे कि लड़का दरोगा है. इसने ख़ुद को सहारनपुर में ख़ुद को पोस्टेड बता रखा था.

इसने ख़ुद को दरोगा बताकर ही पीलीभीत की एक युवती को अपने जाल में फंसाया था. और उस लड़की से क़रीब करीब शादी तय हो चुकी थी.

वो तो भला है कि लड़की वाले इससे सामने से मिलने सराहनपुर पहुंचे. जहां क़ासिम वर्दी में बन ठन कर तैयार था.

फुल कान्फ़िडेंस के साथ वर्दी पहने कासिम लड़की वालों से मिला. लड़की वालों के सामने कासिम खुद को असली दरोगा साबित करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बातचीत के दौरान उसकी बातों में कई गड़बड़ियां सामने आने लगीं.

उसकी घबराहट और जवाबों में झोल देखकर लोगों को शक हो गया. इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी इस मामले की जानकारी मिली. ड्यूटी पर तैनात दरोगा अमित ने कासिम से पूछताछ शुरू की. जब उससे उसके बैच, रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार पहुंची.

थाने में पूछताछ के दौरान कासिम ने कबूल कर लिया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था. उसने बताया कि अच्छी शादी करने के लिए उसने दरोगा की वर्दी पहनकर झूठा रुतबा दिखाया. इस दौरान उसके पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

Leave a Reply