मदेयगंज क्षेत्र के दीनदयाल नगर खदरा में देर रात सेल्समैन से लूट की वारदात
लखनऊ मदेयगंज क्षेत्र के दीनदयाल नगर खदरा में देर रात सेल्समैन से लूट की वारदात सामने आई। कलेक्शन लेकर जा रहे युवक को 4 बदमाशों ने रोककर बैग छीना और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
खदरा के दीनदयालनगर में हर्ष नाम का सेल्समैन लगभग 10 लाख रुपए शराब की दुकानों से कलेक्शन करके घर ले जा रहा था तभी रास्ते मे 5 से 6 लोगो ने हर्ष नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो और लूटेरे पैसा लूट कर फरार हो गए घायल युवक को बलरामपुर हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उपचार के बाद उसको भेज दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।



