स्कूटी का कार से हल्का सा टच होने पर कार सवार गुंडे आगबबूला हो गए। स्कूटी चला रहे युवक को बेरहमी से पीटा गया और उसके दोनों पैर तोड़ दिए।युवक की मंगेतर उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसका भी एक पैर तोड़ दिया।यह घटना ओडिशा के गिरी रोड चौक की है, जहाँ मामूली सी टक्कर को लेकर गुंडों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं।
