लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। गुरूवार को दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 55 प्रतिष्ठानों को सील किया गया जबकि 78 भवन मालिकों/प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इस अभियान की जद में दर्जनों कोचिंग सेंटर लाइब्रेरी डांस स्टूडियो कंप्यूटर इंस्टीट्यूट नर्सिंग होम होटल व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत अन्य प्रतिष्ठान आए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अलीगंज में हुये दर्दनाक अग्निकांड के बाद जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने शहर भर में अभियान चलाकर कोचिंग सेंटर लाइब्रेरी होटल नर्सिंग होम समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिये थे। इसके अनुपालन में बुधवार को सभी 07 जोनों में अभियान चलाकर 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था जबकि 83 भवन मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी हुयी थी।

सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरूवार को भी एलडीए के प्रवर्तन अनुभाग ने अग्निशमन विभाग व लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-7 में संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने टीम के साथ ठाकुरगंज बालागंज व दुबग्गा क्षेत्र में कार्रवाई की। जिसमें लक्ष्य एकेडमी अमेरिकन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश देवयोग लाइब्रेरी रेवांता हॉस्पिटल हनुमंत लाइब्रेरी समेत 07 प्रतिष्ठान सील किये गये, जबकि 20 के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

पत्रकारपुरम में आरोही कॉम्पलेक्स सील
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने टीम के साथ गोमती नगर के विराज खण्ड विनीत खण्ड विनय खण्ड विकास खण्ड व विराम खण्ड में अभियान चलाया। जिसमें पत्रकारपुरम स्थित आरोही कॉम्पलेक्स टाइम्स इंस्टीट्यूट एजुकेयर टॉपर्स इंस्टीट्यूट त्रिवेणी अल्मिराह भूमि आई.ए.एस समेत 12 प्रतिष्ठानों को सील किया गया जबकि 18 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है।

कृष्णानगर में 10 प्रतिष्ठान सील
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कानपुर रोड योजना व कृष्णानगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान कौटिल्य एकेडमी दिशा कंप्यूटर कान्हा लाइब्रेरी सागर लाइब्रेरी महिन्द्रा कोचिंग रेस आई.ए.एस समेत 10 प्रतिष्ठान सील किये गये, जबकि 11 को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा प्रवर्तन जोन-3 में जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने अभियान चलाकर आदर्श कॉम्पलेक्स नारायण कॉम्पलेक्स वेदांत कप्यूटर एकेडमी समेत 04 प्रतिष्ठानों को सील किया।

अलीगंज में 10 प्रतिष्ठान सील
प्रवर्तन जोन-4 में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आकार लाइब्रेरी हनुमंत कॉॅम्पलेक्स मेकअप स्टूडियो ध्येय आई.ए.एस शुभ रंजन कॉम्पलेक्स टॉप रैंकर ज्ञान भवन समेत समेत 10 प्रतिष्ठान सील किये जबकि 11 भवन मालिक/प्रबंधकों को नोटिस दिया गया है।

हजरतगंज में चलाया गया अभियान
प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने टीम के साथ हजरतगंज में अभियान चलाया। यहां कंचन आई.ए.एस लाइब्रेरी एक्मे एकेडमी समेत 06 प्रतिष्ठान सील किये गये। वहीं प्रवर्तन जोन-5 में साइलेंस जोन लाइब्रेरी कोटा स्टडी फोरम आकाश कोचिंग समेत 06 प्रतिष्ठान सील किये गये।

By admin

Translate »