WhatsApp Image 2026 03 29 at 5.31.27 PM

रामपुर रुद्र बिलास चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।इंटरनेट मीडिया पर पिटाई का वीडियो प्रसारित होने और पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपित हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के मुहल्ला ट्रांजिट कैंप निवासी संजय सिंह के अनुसार बीते देर रात वह किसी काम से ग्रीनपार्क कालोनी स्थित एक होटल आए थे। आरोप है कि रुद्र बिलास चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संदीप चीमा और कांस्टेबल नितिन राठी ने उसे हिरासत में लिया और बिना किसी ठोस कारण के उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।जिसमें युवक ने पुलिस कर्मियों पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए नजर आए। पीड़ित संजय सिंह एसपी कार्यालय पहुंच गया और पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत करवाया। साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना से न्याय की गुहार लगाई और साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग के आरोप में संदीप चीमा और नितिन राठी दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।एसपी की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

youtube placeholder image

By admin