WhatsApp Image 2026 04 13 at 12.29.50 AM

लखनऊ 12अप्रैल-2026 लखनऊ के नरही क्षेत्र में विगत 10 से 15 दिनों से भटक रही एक असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के संबंध में जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा दी गई।
डॉ. प्रियंका मौर्य ने अवगत कराया कि स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला का रेस्क्यू कराया।
रेस्क्यू के उपरांत महिला को मातृछाया केंद्र, सरोजनीनगर (पिपरसंड के निकट) में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है, जहाँ उसके लिए भोजन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि उक्त महिला की चिकित्सीय जांच लोकबंधु चिकित्सालय, लखनऊ में कराई जाए, ताकि उसके स्वास्थ्य की स्थिति का समुचित परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही महिला के पुनर्वास एवं देखभाल के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता करना समाज का दायित्व है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाते रहेंगे।

By admin