लखनऊ यूपीटीईटी परीक्षा CCTV की कड़ी निगरानी में कराई जाएगी।कक्ष निरीक्षकों से ‘नो रिलेशन सर्टिफिकेट’ लिया जाएगा।रिश्तेदार परीक्षार्थी होने पर कक्ष निरीक्षण की जिम्मेदारी नहीं मिलेगी।कक्ष निरीक्षकों का आवंटन स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे।2 से 4 जुलाई तक प्रदेश में यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित होगी।यूपीटीईटी के लिए 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा में 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परीक्षा सामग्री कोषागार के डबल-लॉक में सुरक्षित रखी जाएगी।
प्रश्नपत्र खोलने और वितरण की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
