WhatsApp Image 2026 03 29 at 5.31.27 PM

बलिया रसड़ा थाना क्षेत्र के नथूपुर गांव से सामने आई यह घटना न केवल एक आपराधिक वारदात है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। महज दो बोरी गेहूं को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक महेंद्र चौहान ने अपनी विवाहित बेटी को घर का कुछ गेहूं देने का निर्णय लिया था। यह फैसला उनके बेटे पप्पू चौहान को इतना नागवार गुजरा कि उसने लाठी-डंडों से पिता पर हमला कर दिया। हमला इतना क्रूर था कि बुजुर्ग पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थिति तब और भयावह हो गई जब बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंककर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

By admin